माननीयों ने कम किए अपने काफिले में वाहन
संतकबीरनगर, मई 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद जनपद के माननीयों ने भी तेल बचत के उद्देश्य से अपने काफिले में से वाहनों की संख्या में कमी की है। कुछ नेता तो एक गाड़ी से चलने लगे हैं। इसके अलावा कई ने ईवी वाहनों का भी उपयोग शुरू कर दिया है। देश हित में डीजल और पेट्रोल बचाने की मुहिम में जुट गए हैं। विधायकों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारियों ने अब तेल बचाने का काम शुरू कर दिया है। जिले के मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी अब केवल एक वाहन से चल रहे हैं। हालांकि वे पहले से ही लंबा काफिला लेकर नहीं चलते थे। प्रधानमंत्री की अपील के बाद उसमें और कटौती कर दिए हैं। वहीं धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान भी अब एक वाहन से चलना शुरू कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- अब काफिले में नहीं, ई-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.