प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मानधाता के रामनगर में सोमवार दोपहर बाइक से बाजार जा रहे टैक्सी चालक की गांव के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों संग आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। फोर्स के साथ एसपी मौके पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत के बाद आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगाईं। देर शाम तक एफआईआर नहीं दर्ज हो सकी लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। रामनगर गांव निवासी 55 वर्षीय मो. सलीम मुंबई में टैक्सी चलाता था। वह एक माह पहले घर आया। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वह बाइक से बाजार जाने के लिए निकला। गांव के बाहर खड़ंजे पर बाइक लेकर खड़े दो लोगों ने उसे गोली मार दी। हाथ और सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही एसओ अरविंद सिंह, सीओ रानीगंज विनय प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.