मानधाता थाने के दरोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस, एसपी ने किया निलंबित
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मानधाता थाने में तैनात दरोगा पर नोएडा की युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के मामले में सीओ सिटी की जांच के बाद महिला थाने में केस दर्ज हो गया है। उधर, अवकाश पर जाने के बाद गैरहाजिर दरोगा पर रपट दर्ज होने के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। वाराणसी के टकटकपुर में रहने वाली नोएडा के सलारपुर बरौला की एक युवती ने बीते मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मानधाता थाने में तैनात एसआई अर्जुन सिंह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायती पत्र देकर बताया कि वह एक साल से वाराणसी में रह रही है। इस दौरान एक काम के सिलसिले में भदोही गई तो वहां दरोगा वाराणसी के रहने वाले दरोगा अर्जुन सिंह से मुलाकात हुई। उसने मदद के बहाने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का आश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.