जमुई, अप्रैल 15 -- झाझा । निज संवाददाता झाझा नगर क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी वीरेंद्र कुमार डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजे गए हैं। उन्हें यह विशिष्ट सम्मान स्टार्टअप शिक्षा फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया है। संस्थान ने ऑनरेरी डॉक्टरेट 2026 का यह सम्मान समाज एवं जन सरोकार के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ विशेषकर, बालिका शिक्षा के प्रति जन जागरण में उनके अथक योगदान के एवज में दिया बताया गया है। पेशे से पत्रकार श्री कुमार को उक्त सम्मान नसीब होने पर जमुई जिले की सामाजिक,व्यावसायिक,राजनीतिक एवं शैक्षणिक जगत की कई हस्तियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा भविष्य में और भी ऊंचे मुकाम व सम्मान हासिल किए जाने की उम्मीद जताई है। यह भी पढ़ें- मानद डॉक्टरेट के तमगे से विभूषित किए गए वीरेंद्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.