मानदेय हमारा अधिकार है, उपकार नहीं
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- कुंडा, संवाददाता। जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मानदेय हमारा अधिकार है, हमारे ऊपर कोई उपकार नहीं है। यह बातें तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सीएचसी में आयोजित प्रदर्शन में नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने कही। ब्लॉक कम्प्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक आशीष दूबे की अगुवाई में गुरुवार को सीएचसी में संविदा कर्मियों ने अपने लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। दाम नहीं तो काम नहीं के नारे के संग आंदोलन की शुरुआत करते हुए कर्मियों ने कहा कि पिछले तीन महीने से मानदेय का भुगतान न होने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। यह भी पढ़ें- एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करके सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.