गया, अगस्त 25 -- बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बांकेबाजार शाखा से जुड़ी सेविका-सहायिकाओं ने मंगलवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर सीडीपीओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। सेविकाओं ने सरकार से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। संघ की संरक्षक द्रौपदी देवी और अध्यक्ष सविता कुमारी ने कहा कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार को इस दिशा में जल्द पहल करनी चाहिए। धरना के दौरान सेविकाओं ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को फाइव जी मोबाइल और सालाना चार हजार रुपये की रिचार्ज राशि देने की मांग की। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी लागू करने और फरवरी माह से बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: लंबित मांगों को लेकर सेविका-सहायिका करेंगी धरना प्रदर्शन सेविकाओं ने बकाया मानदेय की राशि किस...