मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर पैरा वेटनरी वर्कर संघ ने किया प्रदर्शन
महाराजगंज, जुलाई 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पशुपालन विभाग में कार्यरत पैरा वेटनरी वर्कर संघ के कर्मियों ने लंबित भुगतान व नियमित मानदेय की मांग को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय नाथ यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा। मांगें पूरी न होने पर विभागीय कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के पैरा वेटनरी वर्कर पिछले करीब दस वर्षों से पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। निराश्रित गोवंश संरक्षण, भारत पशुधन ऐप पर डाटा फीडिंग, एफएमडी, एचएस, पीपीआर व ब्रूसेला जैसी बीमारियों के टीकाकरण अभियानों सहित कई जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद नियमित मानदेय नहीं मिल रहा है। कई योजनाओं का भुगतान भी लंबे समय से लंबित है। उन्होंने आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.