मानदेय संकट से ठप हुई सफाई, कचरे में डूबा नगर पंचायत फतेहपुर
गया, जून 18 -- फतेहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सफाई कर्मियों को पिछले दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उन्होंने काम बंद कर दिया है। इससे पिछले पांच दिनों से नगर क्षेत्र में न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही कूड़ा-कचरा का उठाव हो पा रहा है। मुख्य बाजार, प्रमुख सड़कों, गलियों और विभिन्न वार्डों में कचरे का अंबार लग गया है। नगर के कई इलाकों में नालियों की सफाई नहीं होने से वे जाम हो गई हैं, जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही है और जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गई है। बाजार क्षेत्रों में फैली गंदगी और दुर्गंध से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.