बहराइच, मई 7 -- नानपारा, संवाददाता। बलहा विकास खंड में कार्यरत ब्लॉक मिशन प्रबंधकों ने लंबित मानदेय और यात्रा भत्ते के भुगतान को गुरुवार को सहायक विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र की भुगतान कराने की मांग की है। कर्मचारी शैलेंद्र वर्मा का कहना है कि वे कठिन परिस्थितियों में लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। 6 माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके अलावा एफएलटीए यात्रा भत्ता भी 15 माह से नहीं मिला है। फील्ड स्तर पर कार्यरत समूह सखी, आजीविका सखी और आईसीआरपी - 5 कैडर का मानदेय तीन वर्षों से बकाया है, जिससे आजीविका चलाने में गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार बिना भुगतान कार्य करने से आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसी स्थिति में कार्य करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने मांग किया कि दो कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.