लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 6 -- पसगवां। 13 सूत्रीय समझौते को लागू करने और वर्षों से लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। आशाओं ने सीएचसी पसगवां से ब्लॉक कार्यालय तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की और मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने '2 हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं' के नारे लगाए। इसके बाद आशाओं ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा, बीपीएमयू कमलेश गौतम, खंड विकास अधिकारी मोहित कौशिक और थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन कर आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य...