रायबरेली, अप्रैल 15 -- रायबरेली, संवाददाता। मादेय व ईपीएफ न आने से खफा मनरेगा कर्मचारियों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दस दिन तक काम न करने का निर्णय लिया। साथ ही खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सरकार से मानदेय दिलाने की मांग की है। वहीं मानदेय न मिलने से इन कर्मचारियों को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। बीते कई महीनों ने जनपद में मनरेगा काम देख रहे एपीओ, पंचायत मित्र, रोजगार सेवक समेत अन्य कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने से इन कर्मचारियों का ईपीएफ भी नहीं कट रहा है। ऐसे में कर्मचारियों के धैर्य का बांध टूट गया। यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने से परेशान मनरेगा कर्मियों ने की हड़ताल की घोषणा संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों के आह्वान पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।ऊंचाहार,संवाद के अनुसार ईपीएफ व मानदेय...