सुल्तानपुर, मार्च 16 -- भदैया, संवाददाता। पंचायत सहायक कल्याण समिति के बैनर तले सोमवार को भदैया ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने खंड विकास कार्यालय पहुंचकर बीडीओ रिदम आनंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने और कार्य सुचारु रूप से करने के लिए स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई। पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, ऑनलाइन कार्य, दस्तावेज अपलोड करने और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने में पंचायत सहायकों की अहम भूमिका होती है। इसके बावजूद उन्हें बहुत ही कम मानदेय दिया जा रहा है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो रहा है। सहायकों ने बताया कि अधिकांश कार्य अब डिजिटल माध्यम से होते हैं, लेकिन कई पंचायत सहायकों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। ऐसे में यदि सरकार क...