सहारनपुर, फरवरी 26 -- विधानसभा नकुड़ क्षेत्र के विकास खंड सरसावा के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने गुरुवार को नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के आवास पर एकत्र होकर मानदेय वृद्धि के निर्णय पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षामित्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी और फैसले को लंबे संघर्ष का परिणाम बताया। शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपये और अनुदेशकों का 17 हजार रुपये किए जाने से उनमें उत्साह है। उन्होंने कहा कि वे काफी समय से मानदेय बढ़ाने की मांग उठा रहे थे और विधायक मुकेश चौधरी से सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने का अनुरोध कर रहे थे। विधायक मुकेश चौधरी ने मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री से वार्ता कर विधानसभा सत्र में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय मामले को गंभीरता से ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.