मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने कराया रुद्राभिषेक और भंडारा
बलिया, मई 14 -- बलिया, संवाददाता। मानदेय में बढ़ोत्तरी की खुशी में शिक्षा मित्रों ने जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और भंडारा किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रूद्राभिषेक से हुई। महादेव से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। रूद्राभिषेक के बाद भंडारे में विभिन्न ब्लाकों से पहुंचे शिक्षा मित्रों, शिक्षकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।पंकज सिंह ने कहा कि मानदेय वृद्धि शिक्षा मित्रों के लंबे संघर्ष और एकता का परिणाम है। इससे शिक्षा मित्रों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। लोकगीत कलाकारों ने भक्ति गीतों एवं शिव भज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.