अयोध्या, मार्च 23 -- सोहावल,संवाददाता। मानदेय में वृद्धि की घोषणा के बाद प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने विकास खंड सोहावल स्थित ठड़ेसरी बाबा की कुटी पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में सरकार और सीएम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व विशिष्ठ अतिथि डा. अमित सिंह चौहान एवं विधायक मिल्कीपुर चंद्रभानु पासवान को 51 किलो की माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र दे सम्मानितकर हुआ। शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में मानदेय में 80 की वृद्धि की घोषणा के लिए शासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर बृजेश पांडेय,जिला संरक्षक सुल्तानपुर संपूर्णानंद पांडेय,मंडल अध्यक्ष विजयधर मिश्रा, मंडल मंत्री राम प्रकट शर्मा, प्रदेश मंत्री सुशील यादव, प्रदेश प्रवक्ता ...