कानपुर, मई 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिक्षा मित्रों का मानदेय दस हजार से बढ़ाकर 18 हजार किय जाने के बाद मंगलवार को माती ईको पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां लखनऊ में चल रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के बाद मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने शिक्षामित्रों को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने विभागीय स्टालों का अवलोकन कर शिक्षामित्रों का उत्साहवर्धन किया। दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं डीएम कपिल सिंह ने शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि जनपद के 1754 शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि का लाभ प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें- मानदेय के साथ ...