आजमगढ़, फरवरी 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। मार्टीनगंज स्वास्थ्य केद्र पर मंगलवार को आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री की सेवा समिति संगठन बैठक हुई। आशाओं ने मानदेय वृद्ध की और कैशलेश पांच लाख के उपचार की सुविधा मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताया। जिलाध्यक्ष संध्या सिंह ने कहा कि मानदेय में वृद्धि होने से आशाओं की कुछ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके कैशलेश की सुविधा मिलने से उपचार के लिए भटकना नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...