झांसी, अप्रैल 1 -- परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले एक कार्यक्रम हुआ। जिसमें सीएम द्वारा विधान परिषद एवं विधानसभा सत्र के दौरान अनुदेशकों को 17,000 प्रतिमाह तथा शिक्षामित्रों को 18,000 प्रतिमाह मानदेय अप्रैल से भुगतान किए जाने की घोषणा से वह गदगद हो गए। उन्होंने बैठक में सरकार का आभार जताया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह के निर्देशन तथा झांसी अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष हिरदेश ककवारा के नेतृत्व में अनुदेशक साथियों ने डॉ रश्मि आर्य पप्पू सेठ विधायक के माध्यम से सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। रागनी कुशवाहा ने कहा कि सरकार संविदा कर्मियों की समस्या समाधान कर रही है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सरकार बहुत जल्द स्थाई समाधान करेगी। रविंद्र सिंह ने कहा कि अनुदेशकों की समस्याओं को समझते हुए मानदेय वृद्धि की घोषणा की है...