मानदेय वृद्धि को लेकर स्वयं सहायता समूह सखियों का प्रदर्शन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- खंड विकास कार्यालय पर सोमवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल के समक्ष स्वयं सहायता समूह सखियों और स्वास्थ्य सखियों ने जमकर हंगामा व धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक 5-सूत्रीय ज्ञापन पूर्व विधायक को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्ष 2022 से कार्य कर रही समूह सखियों का मानदेय Rs.800 से बढ़ाकर 2024 में Rs.2000 किया गया था, जो मौजूदा महंगाई में बेहद कम है। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर Rs.15,000 करने, टैबलेट, इंटरनेट सुविधा, Rs.10 लाख का स्वास्थ्य बीमा, यूनिफॉर्म, आई-कार्ड और यात्रा भत्ता दिए जाने की मांग की। इस दौरान स्वास्थ्य सखी पूनम देवी, कविता देवी, सुदेश देवी ,पिंकी, रिंकी, तथा समूह सखी रामबटेरी ,पिंकी, आशा, मेनका मौजूद रही। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.