मानदेय वृद्धि के लिए डीडी और डीपीआरओ को दिया ज्ञापन
बलिया, सितम्बर 2 -- बलिया। स्वच्छता कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन और कंसलटेंट एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के प्रदेश महामंत्री व उपाध्यक्ष मन्नू कुमार राम ने मंगलवार को उप निदेशक पंचायत ( आजमगढ़ मंडल) अभय कुमार शाही और जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की तरह मानदेय व अन्य देयकों को दिए जाने की मांग किया। दोनों एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की तरह मानदेय का निर्धारण, मानदेय में वृद्धि , समय से मानदेय देने, मानदेय का पुनरीक्षण , आकस्मिक मृत्यु और दुर्घटना सुरक्षा, महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व लाभ, मानव संसाधन नीति लागू करने और नियमित संवाद आदि शामिल है। उपनिदेशक ने मांगपत्र को पंचायतीराज निदेशालय भेजने का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्वच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.