चंदौली, मार्च 9 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया गांधी पार्क में रविवार को मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर ग्राम चौकीदारों ने विधायक कैलाश आचार्य को ज्ञापन सौंपा। चौकीदारों ने बताया कि प्रदेश में करीब 68 हजार ग्राम चौकीदार पंचायतों में नियुक्त हैं, जो पुलिस विभाग से जुड़े रहते हुए गांवों में सुरक्षा व्यवस्था, सूचना देने तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कहा वर्तमान में मात्र 2500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में परिवार चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने बताया कि चौकीदारों को चुनाव, त्योहार व अन्य सरकारी कार्यक्रमों में भी लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद मानदेय में अब तक कोई समुचित बढ़ोतरी नहीं की गई है। चौकीदारों ने विधायक से मांग की कि उनका मानदेय बढ़ाकर कम से कम ...