प्रयागराज, फरवरी 5 -- परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 24296 अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिले के सभी याचियों ने गुरुवार को समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय मम्फोर्डगंज में खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को माला पहनाई। प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड से मंजूरी के बावजूद 17 हजार मानदेय नहीं देने के खिलाफ प्रयागराज से भोलानाथ पांडेय, सुनील शुक्ल, राजेश कुशवाहा, संदीप सिंह तथा सीता कुशवाहा समेत प्रदेश के 13 अनुदेशकों ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। सिंगल और डबल बेंच से अनुदेशकों को सफलता मिली लेकिन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी थी। बुधवार के आदेश से जिले के 545 अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जश्न मनाने वालों में रघुवंश मणि त्रिपाठी, सतीश यादव तथा सर्वेश यादव शामिल थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.