हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- भावना कोहली हल्द्वानी। मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। जिले के सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे, जिससे बच्चों की पढ़ाई और पोषण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेता लखन सिंह नेगी ने भी धरने को समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में 'जिस देश की नारी सड़कों पर, उस देश का क्या होगा' जैसे नारे लगाकर विरोध जताया। पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा लोहनी ने कहा कि जब तक मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, तब तक वे केंद्रों में कार्य नहीं करेंगी। पोषण ट्रैकर, बीएलओ सहित सभी सरकारी कार्यों का पूर्ण बहिष्कार जारी रहेगा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार हमारी हड़ताल को दबाने की कोशिश करती है, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.