उरई, सितम्बर 8 -- उरई। संवाददाता सीएम द्वारा अयोध्या से आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा से कार्यकत्रियां गदगद दिखाई दीं। सीएम के कार्यक्रम का विकास भवन में लाइव प्रसारण सुनने के बाद जनप्रतिनिधि एवं अफसरों ने उनको सम्मानित किया।शासन द्वारा अब कार्यकत्रियों के मानदेय में 4 हजार की बढ़ोतरी करते हुए 8 हजार से 12 हजार तथा सहायिकाओं के मानदेय में 2 हजार की वृद्धि करते हुए 4 हजार से 6 हजार कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय ड्रेस के लिए साड़ी क्रय करने के लिए कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भी भेजी गई है साथ ही 5 लाख तक की कैशलेस इलाज की सुविधा से आच्छादित किया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर हुआ 12 हजार कालपी विधायक कालपी ...