अमरोहा, अप्रैल 8 -- रहरा, संवाददाता। यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों और अनुदेशक मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव पर आधिकारिक मुहर लगने पर खुशी की लहर दौड़ गई। गंगेश्वरी क्षेत्र के संविलियन विद्यालय गंगाचोली में एकत्र शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने इस निर्णय का स्वागत किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर अपनी खुशी का इजहार किया।इस निर्णय के तहत अब शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18,000 रुपये और अनुदेशकों का मानदेय 17,000 रुपये कर दिया गया है। काफी समय से लंबित इस मांग के पूरा होने पर शिक्षामित्र व अनुदेशकों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया। प्राथमिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी के ब्लाक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.