बिजनौर, जून 24 -- अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध आशा/ आशा संगिनी कर्मचारी संगठन द्वारा सीएमओ कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। भारी संख्या में जुटी आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की भरी हुंकारधरना प्रदर्शन का उद्घाटन ​धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन की जिलाध्यक्ष बेबी देवी ने कहा कि आशा और आशा संगिनी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं, जो जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाती हैं। वर्ष 2005 में बनी आशा नियमावली के बाद से अब तक उनके कार्यों में 50 गुना से अधि...