मऊ, नवम्बर 30 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्य में सहयोग न करने के कारण स्थानीय ब्लाक की नौ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका मानदेय अवरुद्ध करने के फरमान के बाद रविवार को सुबह से ही तहसील क्षेत्र के हर बूथ पर बीएलओ और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति शत प्रतिशत रही सभी लोग एसआईआर का कार्य निपटाने में लगे रहे। स्थानीय तहसील के बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल ने एक दिन पूर्व शनिवार को घोसी ब्लाक के विभिन्न गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पाया गया कि हाजीपुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री गायत्री, शीला एवं रीता यादव, कल्याणपुर की आशा, खानपुर खुर्द की रंजना, अवरना की अंजुम आरा, नदवल की सुधा चौहान एवं उर्मिला एवं खत्रीपार की सुशीला चौहान द्वारा विशेष ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.