हापुड़, मार्च 2 -- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ हापुड़ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मानदेय में वृद्धि की घोषणा होने पर एमएलसी श्रीचंद शर्मा को ज्ञापन सौंपकर आभार जताया। शिक्षामित्रों ने बताया कि जिले के 619 शिक्षामित्र पिछले लंबे समय से आर्थिक एवं मानसिक रुप से काफी परेशान थे। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों की परेशानी को देखते हुए मानदेय में आठ हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। मानदेय 10 हजार से बढ़कर 18 हजार हो गया है। सरकार का यह फैसला काफी सराहनीय है। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, प्रेमचंद, दिनेश कुमार, मनोज राठौर, प्रशांत मावी, सन्नो देवी, योगेश कुमार समेत अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.