गोपालगंज, मार्च 6 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता मॉडल सदर अस्पताल में सफाई कार्य संभालने वाली जीविका दीदियों ने शुक्रवार की सुबह एक बार फिर मानदेय के मुद्दे पर नाराजगी जताई। उन्होंने सांकेतिक रूप से कुछ देर के लिए काम बंद कर दिया। उनका आरोप है कि उन्हें तय मानदेय के अनुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि दिसंबर और जनवरी में 31 दिनों का महीना होने के बावजूद उन्हें 6000 रुपए ही दिए गए। वहीं फरवरी में 28 दिनों का महीना होने के कारण दो दिनों का मानदेय काट लिया गया, जो उचित नहीं है। सफाईकर्मियों के अनुसार जब उन्हें काम पर रखा गया था, तब 6000 रुपए प्रतिमाह मानदेय देने की बात कही गई थी। लेकिन उन्हें 200 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। वे जितने दिन काम करते हैं, उतने दिनों का भुगतान किया जाता है। दिसंबर व जनवरी माह में 31...