प्रयागराज, सितम्बर 13 -- प्रयागराज। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज फाफामऊ में रविवा को सातवें दिन भी मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का धरना-प्रदर्शन जारी है। इंटर्न डॉक्टरों ने 'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' लिखी हुईं तख्तियां लेकर अस्पताल के गेट पर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते एक सप्ताह से मरीज से ओपीडी में वापस लौट जाते हैं। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है एमबीबीएस के इंटर्न डॉक्टरों की तरह आयुष के इंटर्न को भी 25000 रुपये मानदेय दिया जाना चाहिए। जब तक शासनादेश जारी नहीं होता प्रदर्शन जारी रहेगा। आयुष इंटर्न को इस समय 7500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। यदि मानदेय में बढ़ोतरी होगी तो उसका लाभ आयुष इंटर्न डॉक्टरों को लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन इसमें होम्योपैथी मे...