मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज फाफामऊ में शनिवार को छठवें दिन मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इंटर्न डॉक्टरों ने 'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' लिखी हुईं तख्तियां लेकर अस्पताल के गेट पर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते ओपीडी में आए मरीज लौट गए। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है एमबीबीएस के इंटर्न डॉक्टरों की तरह आयुष के इंटर्न को भी 25000 रुपये मानदेय दिया जाना चाहिए। जब तक शासनादेश जारी नहीं होता प्रदर्शन जारी रहेगा। आयुष इंटर्न को इस समय 7500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। यदि मानदेय में बढ़ोतरी होगी तो उसका लाभ आयुष इंटर्न डॉक्टरों को लाभ मिलेगा। इसमें होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज फाफामऊ, यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्मतगंज और आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हंडिया के इंटर्न शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.