मानदेय मिलने पर वापस लिया कार्य बहिष्कार
शाहजहांपुर, जून 9 -- संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की ओर से लंबित मानदेय को लेकर चल रहा विरोध समाप्त कर दिया गया है। मार्च, अप्रैल और मई का मानदेय कर्मचारियों के खातों में पहुंचने के बाद संघ ने पूर्व घोषित कार्य बहिष्कार वापस लेने की घोषणा की है। संघ के जिला अध्यक्ष सुदीप शुक्ला और जिला मंत्री विनीत पाण्डेय ने बताया कि जिले में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मार्च 2026 से मानदेय नहीं मिला था। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजे गए पत्र में संघ ने अवगत कराया कि तीन माह का वेतन कर्मचारियों के खातों में जमा हो गया है। यह भी पढ़ें- मानदेय मिलने पर वापस लिया कार्य बहिष्कार इसके बाद सभी कर्मचारियों ने नियमित रूप से कार्य शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.