गढ़वा, मार्च 9 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के मनरेगाकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों और मानदेय भुगतान में हो रही देरी के विरोध में प्रखंड कार्यालय के समक्ष तीन दिवसीय धरना पर बैठ गए। उससे पहले संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मियों में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा था। मालूम हो कि मनरेगा कर्मियों के धरना पर चले जाने से मनरेगा को कार्य प्रभावित होगा। प्रिंस ने कहा कि लंबित मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण कर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कार्य बहिष्कार पर 9 से 11 मार्च तक रहेंगे। फिर भी अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। मौके पर बीपीओ आनंद कुमार रजक,जेई प्रमेंद्र कुमार विश्वकर्मा, लेखापाल सुनील तिवारी, रोजगार सेवक जय राम, तहमीद अंसारी, परमानंद ठाकुर, किशोर कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.