सोनभद्र, फरवरी 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जनपद के एनएचएम कर्मियों ने संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को सीएमओ डा.पंकज कुमार राय को प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों के मानदेय व सीएचओ के पीबीआई भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध वेतन भुगतान की मांग की गई। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान सुनिश्चित नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जिला महामंत्री नेहा केशरी ने सीएचओ के पीबीआई भुगतान का मुद्दा उठाया, वहीं कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि दो-तीन माह की देरी से कर्मचारियों को आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। सीएमओ ने एक सप्ताह के भीतर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.