मुंगेर, अप्रैल 9 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरियारपुर पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. राजू का आशा कार्यकर्ताओं ने अपने बकाये मानदेय के भुगतान को लेकर घेराव किया। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें पिछले सात महीने, यानी सितंबर से मार्च तक का मानदेय अबतक नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 29 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी, जिससे उनका भुगतान किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जबकि आशा फैसिलिटेटरों को भुगतान कर दिया गया है। आशा कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन से मांग की कि, उन्हें लिखित रूप से बताया जाए कि उनका बकाया मानदेय कबतक मिलेगा। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने आश्वासन दिया कि, मई महीने के दूसरे सप्ताह तक जिले को राशि प्राप्त हो जाएगी और उसके बाद प्राथमिकता के आधार पर ...