मुजफ्फरपुर, मई 12 -- औराई, एसं। वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जावेद अख्तर ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर तीन वर्षों से कार्यरत अनुरक्षकों के मानदेय का भुगतान करने की मांग की है। आवेदन में वर्णित किया गया है कि भुगतान नहीं होने के कारण काफी कठिनाइयों से गुजर रहे हैं। परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति बनी हुई है। बाल बच्चों का पढ़ाई लिखाई पूर्ण रूप से बंद हो चुका है। आवेदन मे वर्णित किया गया है कि अगर 12 जुलाई तक मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो सभी कार्यरत अनुरक्षक हड़ताल करने को बाध्य होंगे। आवेदन में ललित कुमार, राजकुमार, टुल्लू राम, राकेश कुमार समेत कई लोगों ने हस्ताक्षर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.