मानदेय भुगतान को सौंपा मांग पत्र
चाईबासा, जून 21 -- चाईबासा, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी समिति के बैनर तले जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शनिवार को सिविल सर्जन से मिलकर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि मानदेय भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण गंभीर आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में कहा गया है कि यदि हमारी उपरोक्त मांगों पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो हम सभी संविदा स्वास्थ्यकर्मी 22 जून 2026 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रतिनिधि मंडल में अनुप बागे,अजमत अजीम,दीपक तुबिद,अहसन फारूक,चंदन कपूर,बंकीम चंद्र समेत कई लोग थे। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को 5 महीना से मानदेय का भुगतान नहीं, सिविल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.