मानदेय भुगतान को लेकर स्वच्छता कर्मियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
कटिहार, जून 12 -- कदवा, एक संवाददाता कदवा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता कर्मी राजेंद्र मलिक, रोहित कुमार महतो ,सावन कुमार, सोनी देवी, सपना देवी, अर्जुन कुमार दास, गौतम कुमार, प्रकाश केवट ,मीना देवी, सुरेंद्र केवट, पप्पू कुमार, मुन्ना दास ,संतोष कुमार, मनोज केवट आदि ने मानदेय भुगतान करने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए मांगपत्र में कहा है कि कदवा पंचायत में अगस्त 2025 से 2026 जून तक का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सचिव द्वारा राशि नहीं होने की बात कह भुगतान नहीं किया जा रहा है। डब्लूपीओ पर उन लोगों द्वारा किए गए काम की जांच की भी मांग की गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव से इस मामले में जानकारी ली जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.