सिद्धार्थ, मार्च 7 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक से संबद्ध रोजगार सेवकों का बीते आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है, जिसको लेकर शुक्रवार को रोजगार सेवक संघ के महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में अपनी व्यथा का इजहार किया।प्रदीप चौधरी ने बताया कि रोजगार सेवक अल्प मानदेय में काम कर रहे हैं। ऐसे में आठ-आठ महीना तक मानदेय का भुगतान न होना चिंतनीय विषय है। बच्चों का पढ़ाई लिखाई प्रभावित होने के साथ ही अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि यथाशीघ्र मानदेय भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गयी तो ब्लॉक के पास सभी रोजगार सेवक कटोरा लेकर भीख मांगने का करेंगे। इस दौरान मनोज सिद्धार्थ, जुग्गीलाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...