लोहरदगा, जुलाई 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। मानदेय और पोषाहार राशि के लंबित भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, जिला लोहरदगा के आह्वान पर जिलेभर की सेविकाओं और सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन मैना बगीचा से शुरू होकर समाहरणालय तक पहुंचा। जहां सभा आयोजित की गई。

प्रदर्शन का उद्देश्य सभा को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश संगठन मंत्री रामचंद्र गोप ने कहा कि जनवरी माह से आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय और पोषाहार राशि का भुगतान लंबित है। उन्होंने कहा कि बिना राशि मिले बाजार से उधार लेकर केंद्रों का संचालन करना संभव नहीं है। सेविकाएं आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। उन्होंने सरकार से अविलंब बकाया राशि का भुगतान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। राम...