मानदेय भुगतान के लिए 48 घंटे में राज्य स्तर से समन्वय कर प्रक्रिया आगे बढाएं : उपायुक्त
बोकारो, जुलाई 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अंतर्गत कार्यरत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के कैडरों के साथ बैठक कर उनकी मानदेय भुगतान से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की। डीसी ने कहा कि कैडरों के मानदेय भुगतान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाए। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस से मानदेय भुगतान की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गयी। डीपीएम अनिल डुंगडुंग ने बताया कि मानदेय भुगतान की प्रक्रिया एसएनए-स्पर्श प्रणाली के माध्यम से प्रारंभ की गई है। जिला स्तर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 17 जुलाई को राज्य स्तर से भी अग्रसारित हो गया है। वर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.