मानदेय भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुशहरी। मणिका हरिकेश पंचायत के लोहिया स्वच्छता कर्मियों ने शुक्रवार को बीडीओ को आवेदन दिया है। इसमें पंचायत के मुखिया तरुण पासवान पर मानदेय भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि लंबित पारिश्रमिक, मानदेय भुगतान के लिए मुखिया द्वारा प्रत्येक कर्मी से दो हजार रुपये की मांग की जा रही है। स्वच्छता कर्मियों ने बीडीओ से मामले की जांच कर बिना किसी रिश्वत के बकाया राशि का भुगतान कराने की मांग की है। बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि जांच की जाएगी। इधर, मुखिया तरुण पासवान ने लगाए गए आरोप को राजनीति से प्रेरित बताया। यह भी पढ़ें- मानदेय भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप यह भी पढ़ें- लखीसराय:पंचायत रोजगार सेवक से मांगा गया स्पष्टीकरण, अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई की तैयारी
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.