कुशीनगर, मार्च 10 -- फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद।बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और जल्द भुगतान की मांग उठाई।ज्ञापन में बताया गया कि मनरेगा में काम कर रहे रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर आपरेटरों का विगत जुलाई माह से मानदेय बाधित है। वहीं कई वर्षों से ईपीएफ का भुगतान नहीं होने से परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है जबकि ये सभी कर्मी एसआईएस में भी अपना महती योगदान दिए हैं। कर्मियों ने कहा कि नियमित रूप से कार्य करने के बावजूद समय पर मानदेय न मिलने से उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। कर्मियों...