गुमला, मार्च 9 -- घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा प्रखंड के मनरेगा कर्मियों ने लंबित मांगों के समर्थन में सोमवार से तीन दिनी सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल पर बैठे रोजगार सेवकों ने बताया कि उन्हें पिछले छह महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि लगातार काम करने के बावजूद भुगतान नहीं होना उनके लिए बड़ी परेशानी बन गया है।उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण फील्ड भ्रमण के लिए गाड़ियों में पेट्रोल भरवाना भी मुश्किल हो गया है। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि 12 मार्च तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो सभी मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।कर्मियों ने यह भी बताया कि एक सप्ताह पहले घाघरा के एक ग्रामीण रोजगार सेवक की पैसे के अभाव में समय पर इलाज नहीं हो पाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.