मानदेय बढ़ोत्तरी व स्थायीकरण के लिए पंचायत सहायकों ने दिया ज्ञापन
कानपुर, सितम्बर 1 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को ब्लॉक सरवनखेड़ा में पंचायत सहायकों ने ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में बीडीओ को डीपीआरओ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने, सेवा स्थायी करने समेत विभिन्न मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने कहा कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर शासन और विभाग से जुड़े ऑनलाइन, डिजिटल एवं प्रशासनिक कार्यों का लगातार जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा है। यूनियन ने मांगों को लेकर 7 सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- Orai News: मानदेय बढ़ोतरी को लेकर पंचायत सहायकों ने डीपीआरओ को भेजा ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.