बाराबंकी, जून 4 -- हैदरगढ़। पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन विधायक दिनेश रावत को दिया। ज्ञापन के माध्यम से शिवप्रताप मौर्य, प्रशांत यादव, शिवम गीता, बबिता व अनुपम आदि ने विधायक को बताया कि पंचायत सहायक मात्र छह हजार रुपए के मानदेय पर साढ़े चार साल से कार्यरत हैं। यह न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। मांग की कि मानदेय में वृद्धि कर सचिव के समकक्ष 30 हजार रुपए व अनुबंध व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली लागू की जाए। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायकों ने की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...