रायबरेली, अक्टूबर 3 -- शिवगढ़,डीह। लंबित मानदेय का भुगतान और मानदेय में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को आशा बहुओं ने शिवगढ़ और डीह सीएचसी परिसर में प्रदर्शन किया। आशा बहुओं ने नारेबाजी कर कार्यकर्त्रियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और अस्पताल अधीक्षकों को ज्ञापन सौंपा। शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष शशि बाला, उपाध्यक्ष पप्पी देवी और सचिव शर्मा देवी की अगुवाई में करीब 127 आशा बहुओं ने सीएचसी गेट पर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्रियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, आशा संगिनी को 24 हजार रुपये और आशा बहुओं को एकमुश्त 18 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की। इसके अलावा समय से भुगतान, अस्पताल में रात में रुकने की समुचित व्यवस्था और समान काम के लिए समान वेतन की मांग भी उठाई। आशा बहुओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों...