मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 प्रति माह करने के ऐलान से शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है। इस फैसले के बाद जनपद के शिक्षामित्रों ने गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय माला पहनाकर को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सभी के हितों को ध्यान में रखकर चलती है। हमारी सरकार का उद्देश्य सेवा और सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास है। हर तबके को ध्यान में रखकर भाजपा सरकार अपनी नीति निर्धारण को आगे बढ़ाती है। संगठन के जिलाध्यक्ष बलिराम चंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा हम शिक्षामित्रों को घर के नजदीक समायोजन, पांच लाख की कैशलेस चिकित्सा के साथ मानदेय में वृद्धि कर शिक्षामित्र प...