आजमगढ़, अप्रैल 14 -- मुहम्मदपुर। शिक्षामित्रों ने मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने और कैशलेस उपचार की सुविधा देने पर मुख्यमंत्री को संबोधित आभार पत्र पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को सौंपा। इसके साथ ही शिक्षामित्रों ने पूर्व मंत्री का स्वागत भी किया। शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा कहा कि मानदेय बढ़ने से शिक्षामित्रों में उत्साह है। इस मौके पर साकेत पाठक, मीनू मिश्रा, प्रतिभा पाठक, उमेश यादव, रमेश कुमार, राकेश यादव, शिव शंकर यादव, रामअवध गौतम्, रामाधार गौतम, जिलेदार, रामभोज समेत अन्य शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.