बलरामपुर, मई 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। बुनियादी शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षामित्रों के सम्मान एवं शासन द्वारा मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के उपलक्ष्य में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी शिक्षा क्षेत्रों से पहुंचे शिक्षामित्रों में सरकार के इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। जिसे उपस्थित शिक्षामित्रों ने उत्साह के साथ देखा। यह भी पढ़ें- मानदेय वृद्धि से सुधरेगा शिक्षामित्रों का जीवन स्तर-दद्दन मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.